



नवगछिया के सरकारी अस्पताल रोड स्थित लिंगवा जॉन बायोलॉजी क्लासेस में मां सरस्वती की पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित की गई। इस अवसर पर कोचिंग संस्थान का परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। छात्र-छात्राओं ने विधिवत रूप से मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की और विद्या, बुद्धि व विवेक का आशीर्वाद मांगा।

कार्यक्रम के दौरान लिंगवा जॉन बायोलॉजी क्लासेस के संचालक मुरारी सर ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का विकास अत्यंत आवश्यक है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहा है और आगे भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे।


पूजा कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंजली, स्नेहा, प्रिया, लक्ष्मी, आदर्श, प्रियांशु और आयुष सहित अन्य विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से मंत्रोच्चार, आरती और प्रसाद वितरण में सहयोग किया। पूरे आयोजन के दौरान छात्रों में उत्साह और श्रद्धा साफ झलक रही थी।
अंत में मुरारी सर ने सभी विद्यार्थियों को मां सरस्वती के आदर्शों पर चलने, नियमित अध्ययन करने और समाज के लिए उपयोगी नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।













