0
(0)

भागलपुर :
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भागलपुर में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में शहर के ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड मैदान में शुक्रवार को परेड की फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल के दौरान परेड के प्रत्येक पहलू को बारीकी से परखा गया।

फाइनल रिहर्सल में बिहार बटालियन की विभिन्न कंपनियों के जवानों के साथ एनसीसी कैडेट्स एवं स्काउट एंड गाइड की टीम ने भाग लिया। परेड के दौरान अनुशासन, तालमेल और समन्वय पर विशेष ध्यान दिया गया। जवानों और कैडेट्स ने एकसाथ कदमताल करते हुए अभ्यास किया, जिससे मैदान में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, मंच संचालन, अतिथियों के आगमन और स्वागत से जुड़ी तैयारियों का भी अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। रिहर्सल के दौरान भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने परेड में शामिल जवानों और कैडेट्स का उत्साह बढ़ाया तथा कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गौरतलब है कि 26 जनवरी को सैंडिस कंपाउंड मैदान को जिले के मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह स्थल के रूप में चुना गया है, जहां बिहार सरकार के कई मंत्री एवं अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और तिरंगे को सलामी दी जाएगी। जिला प्रशासन का दावा है कि गणतंत्र दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: