0
(0)

भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने अकबरनगर थाना परिसर में आम जनता की समस्याओं के समाधान हेतु जनता दरबार का आयोजन किया। इस जनता दरबार में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिन्हें वरीय पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।

जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक झगड़े, आपराधिक मामलों सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित शिकायतें सामने आईं। वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त सभी शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निवारण के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही मामलों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया गया, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने आम जनता से संवाद करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन जनता की सेवा, सुरक्षा और विश्वास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

जनता दरबार के आयोजन से स्थानीय नागरिकों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना और अधिक मजबूत हुई। लोगों ने पुलिस द्वारा इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समस्याओं का समाधान सीधे और पारदर्शी तरीके से हो पाता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: