



नवगछिया : 28 जनवरी से 01 फरवरी तक तमिलनाडु के इरोड में आयोजित होने वाली 70वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार जूनियर (बालक व बालिका) टीम में नवगछिया की खिलाड़ी मनीषा कुमारी का चयन हुआ है।
राज्य प्रवक्ता एवं नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ने बताया कि चयन पिछले दिनों मोतिहारी में आयोजित प्रतियोगिता के आधार पर किया गया। नवगछिया सिमरा की निवासी मनीषा कुमारी, जो अरुण कुमार पोद्दार और नूतन देवी की पुत्री हैं, ने राज्य टीम में अपनी जगह बनाई।

राज्य टीम में चयनित होने पर नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के मुख्य संरक्षक एवं बिहपुर विधायक इं शैलेंद्र, गोपालपुर विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल, भागलपुर जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, संघ अध्यक्ष मनोज लाल, कोषाध्यक्ष दिव्य प्रियदर्शी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर, राहुल कुमार, अंकित कुमार शर्मा, आशीष कुमार उर्फ सन्नी, सूरज कुमार, घनश्याम कुमार, विद्यासागर कुमार, साक्षी कुमारी, अभिलाषा कुमारी और शिक्षक राजेश कुमार रवि ने मनीषा को बधाई और शुभकामनाएं दी।

टीम का फोटोग्राफी कार्यक्रम 25 जनवरी को अपराहन 3.30 बजे बीएन क्लब, रामनगरी मोड़ से पश्चिम, आशियाना-दीघा रोड, पटना में आयोजित किया जाएगा।














