0
(0)

नवगछिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए छोटू यादव गिरोह के सक्रिय सदस्य और नवगछिया जिले के 50 हजार रुपए के ईनामी कुख्यात अपराधी राहुल यादव को नागालैंड के दिमापुर से गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पुलिस ने निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं।

नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 15 जनवरी 2026 को ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में दो अज्ञात अपराधियों द्वारा दुकानदारों से रंगदारी की मांग की गई थी। इसके बाद ढोलबज्जा थाना कांड संख्या 03/26 के तहत धारा 308(2)/308(3)/308(4)/308(5) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तुरंत एसआईटी का गठन किया, जिसमें नवगछिया, गोपालपुर, रंगरा और ढोलबज्जा थानाध्यक्ष तथा डीआईयू टीम शामिल रहे। टीम की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कुख्यात अपराधी राहुल यादव को घटना में प्रयुक्त मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस रिमांड पर राहुल यादव से पूछताछ की गई और निशानदेही पर उसकी देखरेख में अपराध में प्रयुक्त अवैध हथियार व कारतूस बरामद किए गए। बरामद सामग्री में 1 देशी कट्टा, 1 देशी पिस्तौल, 10 कारतूस, 4 खोखा और 4 मोबाइल (घटना में प्रयुक्त) शामिल हैं। बरामद हथियारों के संबंध में गोपालपुर थाना में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि राहुल यादव पर पहले से नवगछिया, गोपालपुर, नाथनगर और ढोलबज्जा थानों में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, रंगदारी और आर्म्स एक्ट सहित कुल 14 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ जारी है और अन्य कांडों में संलिप्तता पाए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण सफलता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: