



नवगछिया । शुक्रवार को गोपालपुर थाना टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाईकिल सवार दो व्यक्ति गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया निवासी पुरुषोतम कुमार पिता अरविंद शर्मा, तलहारी डिमहा निवासी किशोर कुमार पिता स्व दिनेश शर्मा को कुल- 09 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या- 24/26, धारा- 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।













