0
(0)

नवगछिया में एटीएम धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। शनिवार शाम मकनपुर चौक स्थित एसबीआई एटीएम में मदद के बहाने एक युवक ने दो महिलाओं के एटीएम कार्ड बदल दिए और फरार हो गया।

गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव निवासी नागो यादव की पत्नी बेबी देवी और सुकल यादव की पत्नी कविता देवी पैसे निकालने एटीएम पहुंची थीं। इसी दौरान एक युवक एटीएम के अंदर आया और मदद का नाटक करते हुए उनका पिन देख लिया। इसके बाद आरोपी ने दोनों महिलाओं के एसबीआई एटीएम कार्ड बदलकर उन्हें अलग कार्ड थमा दिया।

कुछ देर बाद जब महिलाओं को ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक कानूनी कार्रवाई की।

जानकारी मिली है कि पीड़ित बेबी देवी के खाते में 20 हजार रुपए और कविता देवी के खाते में 15 हजार रुपए पहले से जमा थे। महिलाओं ने आशंका जताई है कि आरोपी उनके खातों से अवैध निकासी कर सकता है।

गौरतलब है कि नवगछिया में पिछले एक सप्ताह के दौरान ठगी और छिनतई की कई घटनाएं हुई हैं। रंगरा थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक युवक से पैसे छीनकर भाग रहे अपराधियों को स्थानीय लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया था, लेकिन वे पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गए। इसके अलावा मकनपुर के पास एक सेवानिवृत्त शिक्षक से 65 हजार रुपए की छिनतई भी हुई है, जिसमें आरोपी अब तक फरार हैं।

नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और संबंधित थाना प्रभारी को जल्द आरोपी की पहचान कर जांच के निर्देश दिए गए हैं। गोपालपुर थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि अभी तक पीड़ितों की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: