



एनसीसी एवं स्काउट-गाइड के छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
भागलपुर ।
16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एनसीसी के छात्र-छात्राओं तथा स्काउट एंड गाइड के बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर मनाली चौक होते हुए पुनः समीक्षा भवन पहुंची। रैली को अपर समाहर्ता दिनेश राम एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने स्वयं भी रैली का नेतृत्व किया।

रैली में अपर समाहर्ता दिनेश राम, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी, अपर समाहर्ता आपदा कुंदन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, डीपीओ आईसीडीएस अनुपमा कुमारी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
इसके पश्चात समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों तथा एनसीसी एवं स्काउट-गाइड के बच्चों ने प्रत्येक निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली।

कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया। मौके पर अपर समाहर्ता विधि-व्यवस्था राकेश रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह, मीनाक्षी, निदेशक एनईपी अमर कुमार मिश्रा, निदेशक डीआरडीए दुर्गा शंकर, जिला पशुपालन पदाधिकारी अंजली कुमारी सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।













