



नवगछिया – अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) रोहित कर्दम को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान उत्कृष्ट निर्वाचन प्रबंधन और नवाचारी चुनावी प्रक्रियाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय ‘बेस्ट इलेक्शन प्रैक्टिसेज अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार उन्हें शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए बिहार के मुख्य सचिव द्वारा प्रदान किया गया। चुनाव के दौरान मतदाता जागरूकता बढ़ाने, मतदान प्रतिशत सुधारने, दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने और कानून-व्यवस्था के सशक्त प्रबंधन में उनकी भूमिका को विशेष रूप से सराहा गया।

नवगछिया अनुमंडल में पदस्थापित रोहित कर्दम को यह सम्मान मिलने से क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों में उत्साह है। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक सहयोगियों ने उन्हें बधाई दी और इसे नवगछिया के लिए गौरवपूर्ण बताया।















