0
(0)

नवगछिया : सावित्री पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः ध्वजारोहण से हुई, जिसे विद्यालय के निदेशक राम कुमार साहू एवं प्रशासक तथा प्रधानाचार्य द्वारा संपन्न कराया गया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का गायन किया गया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो गया ।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राम कुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रशासक सुमित कुमार साहू, प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया।

समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीतों एवं शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और वातावरण को भावनात्मक बना दिया।

विद्यालय द्वारा नवगछिया अनुमंडल स्तर पर आयोजित झांकी एवं परेड में भी भाग लिया गया, जिसमें विद्यालय की झांकी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं छात्रों में विशेष उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित सभी लोगों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया। पूरा समारोह शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: