



नवगछिया थाना क्षेत्र से चोरी गई एक टोटो को पुलिस ने कदवा थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। इस संबंध में टोटो मालिक सोनू मंडल द्वारा नवगछिया थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई थी।
पीड़ित सोनू मंडल ने बताया कि वे अपने टोटो वाहन से पकड़ा हटिया में गाय खरीदने के लिए आए थे। इसी दौरान उन्होंने टोटो को हटिया से सटे एक खाली स्थान पर खड़ा किया था। कुछ समय बाद जब वे वापस लौटे तो उनका टोटो वहां से गायब मिला।

मामले की सूचना मिलने पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कांड का अनुसंधान प्रारंभ किया गया। जांच के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली, जिसके आधार पर कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिलन चौक के पास लावारिस हालत में खड़े टोटो को बरामद किया गया।
फिलहाल पुलिस बरामद टोटो के संबंध में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है तथा मामले की जांच जारी है।













