5
(1)

थाना की लापरवाही पर सवाल, स्कूल और दफ्तर जाने वालों को परेशानी

भागलपुर। भागलपुर–दुमका मुख्य मार्ग पर टूटा पुल के समीप शनिवार को भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार, पुल के बीच एक हाईवा गाड़ी को खड़ा कर गिट्टी गिराई जा रही थी, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यह जाम कई घंटों तक बना रहा।

जाम का सबसे ज्यादा असर स्कूल जाने वाले शिक्षकों, छात्रों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों पर पड़ा। कई छात्र समय पर स्कूल नहीं पहुंच सके, तो कुछ की स्कूल छुट भी गई। वहीं कार्यालय जाने वाले कर्मचारी भी घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी।

राहगीरों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन या स्थानीय थाना द्वारा कार्रवाई की जाती, तो इतनी बड़ी समस्या खड़ी नहीं होती। जाम में फंसे लोगों ने इसे स्थानीय थाना की घोर लापरवाही बताया। बताया गया है कि घटना स्थल बायपास थाना से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर है, लेकिन थाना के पदाधिकारी करीब दो घंटे बाद ही मौके पर पहुंचे और तब जाकर जाम हटवाया गया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में यातायात व्यवस्था को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि समय पर सक्रियता होती, तो बच्चों की पढ़ाई और कर्मचारियों के कामकाज पर असर नहीं पड़ता।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: