0
(0)

नवगछिया। बिहार शिक्षा परियोजना के अंतर्गत नवगछिया नगर परिषद के राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय, मनियामोर में वार्षिक बाल मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खेलकूद, नृत्य कला और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्कूल के प्रधानाचार्य मोहम्मद जहीर अकरम, सहायक शिक्षक मोहम्मद महमूद आलम और परवेज आलम, तथा शिक्षिकाएँ खुशबु कुमारी, कुमारी प्रीतम भारती और दिव्यशिखा के देखरेख में संपन्न हुआ।

अभिभावक और अतिथि के रूप में शामिल समाजसेवी विवेकानंद साह ने कहा, “बच्चे देश का भविष्य हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, ताकि वे शिक्षित होकर देश के जिम्मेदार नागरिक बन सकें। शिक्षा ही समाज को सुदृढ़ और सशक्त बनाती है।”

इस कार्यक्रम में स्थानीय अंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे तथा कक्षा एक से तीन तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम तीन दिनों तक चला और आज इसका समापन अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी के साथ किया गया। बच्चों को मेडल, कॉपी, कलम और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

समापन समारोह में स्थानीय वार्ड आयुक्त नगमा खातून, सचिव काजल देवी, टोला सेवक पप्पू रिसीदेव, तालीमी मरकज राकीया सुलताना और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: