0
(0)

शस्त्रागार, वाहन परेड और प्रशिक्षुओं की परेड का लिया जायजा, अतिरिक्त सुरक्षा के निर्देश

नवगछिया। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विवेक कुमार ने नवगछिया पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने पुलिस केंद्र की सभी शाखाओं की पंजियों और अभिलेखों का अवलोकन किया तथा दस्तावेजों के समुचित संधारण की समीक्षा की। इसके अलावा शस्त्रागार का निरीक्षण कर शस्त्रों की उपलब्धता, स्थिति और रख-रखाव का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान वाहन परेड का आयोजन किया गया, जिसमें सभी पुलिस वाहनों की कार्यशीलता, रख-रखाव और स्वच्छता की गहन जांच की गई। आईजी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और वाहनों के रख-रखाव में सुधार के लिए सुझाव भी दिए।

इसी क्रम में, प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवनियुक्त सिपाहियों की परेड का निरीक्षण किया गया। आईजी ने उनकी ड्रिल, अनुशासन और टर्नआउट की सराहना की। इसके बाद टीसीएस की पुलिस सभा आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित पदाधिकारी और प्रशिक्षुओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और प्रशिक्षण अनुभवों की जानकारी ली गई। सभी को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा के प्रति प्रेरित किया गया।

आईजी ने माघी पूर्णिमा और इंटर की परीक्षा के दौरान विक्रमशिला सेतु पर संभावित जाम से बचने के लिए अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी और जवानों की प्रतिनियुक्ति करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार भी मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: