0
(0)

भागलपुर : तमिलनाडु के ईरोड में संपन्न हुई 70वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार बालक टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले छोटू कुमार (बेगूसराय) को चैंपियनशिप का “बेस्ट अपकमिंग प्लेयर अवार्ड” प्रदान किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि बालक वर्ग की प्रतियोगिता में बिहार टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश भर में आठवां स्थान प्राप्त किया। टीम के इस प्रदर्शन में छोटू कुमार की भूमिका काफी सराहनीय रही।

बेस्ट अपकमिंग प्लेयर अवार्ड से सम्मानित होने पर छोटू कुमार को बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव सह भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षक गौरी शंकर, साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन के गोल्ड मेडलिस्ट दीपक प्रकाश रंजन, अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन निर्णायक दीपक सिंह कश्यप, सतीश कुमार, प्रशिक्षक विकास कुमार, बिहार टीम की प्रबंधक नेहा रानी तथा राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: