0
(0)

भागलपुर।
कहलगांव थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कहलगांव थाना की गश्ती टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से उसे खदेड़कर पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में गिरफ्तार युवक की पहचान 25 वर्षीय पिंटू मंडल के रूप में हुई है, जो नवगछिया थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है।

इस संबंध में कहलगांव थाना में कांड संख्या 49/26 दर्ज की गई है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)/26 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कहलगांव एसडीपीओ कल्याण आनंद ने बताया कि क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: