



नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत अनुमंडल कारा में विश्व शांति दूत एवं लेखक डॉ. प्रेम रावत जी के शांति संदेश पर आधारित वीडियो कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। यह कार्यक्रम 23 दिसंबर 2025 से लगातार संचालित हो रहा था, जिसमें 200 से अधिक पुरुष बंदियों ने भाग लेकर शांति शिक्षा कार्यक्रम से लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान बंदियों को आंतरिक शांति, आत्मचिंतन, स्वयं की पहचान और मानसिक बल को मजबूत करने से संबंधित संदेश दिए गए। प्रतिभागियों ने बताया कि इस कार्यक्रम ने उन्हें मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास प्रदान किया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को “ज्ञान का उपहार” प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानव जीवन में सुधार, आंतरिक शांति की अनुभूति और आत्मबोध को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का संचालन कारा अधीक्षक निखिल स्वराज, उपाधीक्षक राजेश कुमार एवं सहायक अधीक्षक कृष्णा कुमार रजक के नेतृत्व में किया गया।

राज विद्या केंद्र, दिल्ली की ओर से इस प्रकार के शांति शिक्षा कार्यक्रम देशभर के जेलों, विश्वविद्यालयों, सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में आयोजित किए जाते हैं, ताकि शांति और मानवता का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुँच सके।
नवगछिया में इस अभियान का नेतृत्व राज विद्या केंद्र भागलपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनीष कुमार, नवदीप कुमार, रंजीत कुमार, दिनेश, हेमंत कुमार, ऋषिकांत सिंह, मनोज कुमार मंडल, छोटू कुमार, राम नरेश सहित अन्य सदस्यों का उल्लेखनीय सहयोग रहा।
समापन अवसर पर कारा प्रशासन की ओर से परिधापक सुनील कुमार और अशोक कुमार ने राज विद्या केंद्र की पूरी टीम को कार्यक्रम के सफल संचालन और बंदियों के उत्थान में उनके योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।














