



भागलपुर में श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के 138वें जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इस भव्य आयोजन की रूपरेखा आज आयोजित प्रेस वार्ता में साझा की गई।
प्रेस वार्ता में सुब्रत मौलिक ने बताया कि जन्मोत्सव 8 फरवरी को सैंडिस कंपाउंड में सुबह 4:00 बजे से शुरू होकर शाम 6:00 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम के दौरान वेद मांगलिक प्रार्थना, भव्य भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

सुब्रत मौलिक ने बताया कि इस अवसर पर देश-विदेश से लगभग 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। आयोजकों ने सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार लाल, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार साह, सचिव उज्जवल कुमार मिश्र, उपकोषाध्यक्ष नंदकिशोर पोद्दार, अमरेंद्र कुमार सिंह और रोशन कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अनुयायी उपस्थित थे। सभी ने अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
















