0
(0)

भागलपुर : मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के रनगांव गांव में जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस मारपीट में विक्रम पासवान और उनकी पत्नी शीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को पहले तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विक्रम पासवान ने बताया कि विवाद पिछले आठ महीने से चल रहा था। जमीन पर ईंट रखने को लेकर कहासुनी बढ़ गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। आरोप है कि उनके चाचा कहनाई पासवान, चटन पासवान, सौपाल पासवान और खुशबू देवी सहित अन्य परिजनों ने उन पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला किया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए और मौके पर ही गिर पड़े।

ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: