5
(1)

भागलपुर । बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस– 2026 के अवसर पर 7 फरवरी को प्रस्तावित गतिविधियों के अंतर्गत भागलपुर जिला के सेंडिस कंपाउंड में शनिवार को मिनी मैराथन/वॉकथान प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, आत्मविश्वास एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में आगमन के अवसर पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत बाल विकास निगम भागलपुर की टीम द्वारा किया गया, जिसमें बालिकाओं के अधिकार, समानता एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इसके पश्चात् अनुपमा कुमारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस भागलपुर द्वारा जिलाधिकारी भागलपुर नवल किशोर चौधरी को पौधा भेंटकर स्वागत किया गया।

साथ ही उप विकास आयुक्त, भागलपुर प्रदीप सिंह का स्वागत बबीता कुमारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान भागलपुर द्वारा पौधा भेंटकर किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को भी पौधा भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी भागलपुर डॉ नवल किशोर चौधरी ने महिला एवं बाल विकास निगम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्त भविष्य के लिए समाज को प्रेरित किया। इसके पश्चात् जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर मिनी मैराथन को रवाना किया। प्रतियोगिता में भागलपुर , +2 कन्या उच्च विद्यालय भागलपुर एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने सभी को बाल विवाह न करने से संबंधित शपथ दिलायी गई कि “बाल विवाह एक सामाजिक बुराई और कानून का उल्लंघन है, जो बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और विकास में बाधा है, तथा उनके सपनों को साकार होने से रोकता है।इसलिए, मैं शपथ लेता / लेती हूँ कि …. मैं बाल विवाह के खिलाफ हर संभव प्रयास करूँगा / करूँगी। मैं सुनिश्चित करूँगा / करूँगी कि मेरे परिवार, पड़ोस और समुदाय में किसी बालिका का बाल विवाह न हो। मैं बाल विवाह के किसी भी प्रयास की सूचना पंचायत और सरकार को दूँगा / दूँगी।
मैं सभी बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए भी अपनी आवाज बुलंद करूँगा / करूँगी और बाल विवाह मुक्त भारत का निर्माण करूँगा / करूँगी।” प्रतियोगिता के सफल समापन के पश्चात् विजेता एवं उपविजेता टीमों को उप विकास आयुक्त, भागलपुर प्रदीप सिंह भाप्रसे द्वारा पुरस्कृत किया गया। मिनी मैराथन का रिजल्ट इस प्रकार रहा राष्ट्रीय बालिका इंटर विद्यालय, जगदीशपुर की 10वीं वर्ग की छात्रा नीतू कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त की, तो कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सबौर की आठवां वर्ग की छात्रा सोनाली कुमारी द्वितीय स्थान प्राप्त की। वहीं टॉपर पॉइंट स्कॉलर, जगदीशपुर की नवम वर्ग की छात्रा आराध्या कुमारी तृतीय स्थान पर रही। मोक्षदा बालिका इंटर विद्यालय, जगदीशपुर की 11वीं कक्षा की छात्रा स्वाति प्रिया चौथे स्थान पर, कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय सबौर की आठवीं वर्ग की छात्रा प्रीति कुमारी पांचवा स्थान प्राप्त की।

मोक्षदा बालिका इंटर विद्यालय, जगदीशपुर की नवम वर्ग की छात्रा मौसम कुमारी छठे स्थान पर रही। वहीं राजकीय बालिका उच्च विद्यालय जगदीशपुर की नवम वर्ग की छात्रा अंजली कुमारी सातवें स्थान पर रही। सरयू देवी मोहनलाल बालिका विद्यालय, जगदीशपुर की 11वीं की छात्रा साक्षी वर्मा नवम स्थान पर तो मोक्षदा बालिका इंटर विद्यालय, जगदीशपुर की नवम् वर्ग की छात्रा सोनाली कुमारी दशवें स्थान पर रही। कार्यक्रम के आयोजन में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी बबीता कुमारी, सर्व शिक्षा अभियान भागलपुर एवं जिला खेल पदाधिकारी, भागलपुर जयनारायण का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को महिला एवं बाल विकास निगम भागलपुर द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लोगोयुक्त टोपी, टी-शर्ट एवं ट्रैक सूट प्रदान किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क, भागलपुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम का मुख्य प्रबंधन, जिला मिशन समन्वयक, जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन भागलपुर एवं वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक सहित टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समग्र एवं अंतिम प्रबंधन मणिशंकर, जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम भागलपुर के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जबकि नोडल पदाधिकारी के रूप में अनुपमा कुमारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस भागलपुर की भूमिका सराहनीय रही। उक्त कार्यक्रम में तबरेज़ खान डिस्ट्रीक मिशन कॉर्डिनेटर का भी बहुमूल्य योगदान रहा। कार्यक्रम में स्कूल की बच्चियां भागलपुर एवं प्लेयर्स प्रतिभागी रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: