5
(1)

भागलपुर। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025-26 के निर्देश के आलोक में भागलपुर में प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन सेंडिस कंपाउंड में 8 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से किया जाएगा। जिला स्तरीय दिव्यांग चयन प्रतियोगिता के उपरांत चयनकर्ताओं द्वारा भागलपुर प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करने हेतु खिलाड़ियों का चयन किया गया।

बालक दृष्टिबाधित वर्ग में राजा कुमार, रौशन कुमार और गोविंद कुमार, बालक मंदबुद्धि वर्ग में अंशु गुप्ता, स्नेह और ओम राज, बालक शारीरिक दिव्यांग वर्ग में मोहम्मद सर्जन, राजू कुमार चौधरी, फंटूश कुमार और ब्रजेश कुमार, बालक मूकबधिर वर्ग में अनीश भारती, आर्यन राज, आदर्श कुमार और अमित कुमार, जबकि बालिका शारीरिक दिव्यांग वर्ग में निधि रानी, वर्षा रानी, फूल कुमारी और ऋतु कुमार का चयन किया गया।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को आयोजकों की तरफ से नाश्ता, पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ मुहैया कराई जाएंगी। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के बाद चयनित खिलाड़ी 14 से 15 फरवरी 2026 तक पटना में आयोजित राज्य स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वर्तमान में जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता की तैयारियाँ जोरों पर हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: