5
(1)

नवगछिया पुलिस जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र में नवोदय चौक, एनएच 31 पर शनिवार तड़के सुबह लगभग 5:30 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक ट्रक का उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही भवानीपुर पुलिस के दलबल ने मौके पर पहुंचकर घायल उपचालक को उठाया और प्राथमिक उपचार के लिए नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों मृतक ट्रक चालकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया भेज दिए। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई:
दिवाकर कुमार यादव, पिता: सुधीर यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी फतेहपुर मस्ती, बेगूसराय।
पंकज कुमार, पिता: मनोज राय, उम्र 40 वर्ष, निवासी केउठा ग्राम, दलसिंहसराय, समस्तीपुर।

घायल उपचालक की पहचान संजीत कुमार, पिता: रामपुकार राय, उम्र 19 वर्ष, निवासी विभूतिपुर, दलसिंहसराय, समस्तीपुर के रूप में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, गिट्टी लदा ट्रक (बीआर 01 जीजे 8081) मिर्जाचौकी से समस्तीपुर, दलसिंहसराय जा रही थी, जबकि चावल लदा ट्रक (बीआर 09 जीसी 1405) बेगूसराय से नवगछिया की ओर जा रही थी। ट्रकों की तेज रफ्तार के कारण नवोदय चौक के पास टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रक पलट गए और उनका अगला भाग क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों चालक ट्रक के भीतर फंस गए थे। कटर की मदद से ट्रक का गेट काटकर उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। हादसे में ट्रक पर लदा चावल और गिट्टी भी सड़क पर बिखर गया।

इस दुर्घटना के कारण एनएच 31 पर सुबह 5:30 बजे से लगभग 11 बजे तक लगभग 6 घंटे लंबा जाम लग गया। जाम में कई परीक्षार्थी, शिक्षक और वकील फंसे रहे। भवानीपुर, झंडापुर और खरीख थाना पुलिस को जाम हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

नवगछिया यातायात थानाध्यक्ष पुनि सुजीत वारसी ने बताया कि हादसे में दो ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हुई और एक उपचालक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज मायागंज, भागलपुर में चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रकों को जप्त कर लिया गया है और परिजनों द्वारा आवेदन देने की प्रक्रिया जारी है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: