0
(0)

24×7 सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम दे रही सेवाएं

नवगछिया के जीरोमाइल क्षेत्र स्थित द होप हॉस्पिटल में आम लोगों के लिए अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह अस्पताल आई.एल.एम.टी. मेडिटेक प्राइवेट लिमिटेड की इकाई के रूप में संचालित है और क्षेत्र के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।

द होप हॉस्पिटल में ट्रॉमा, स्त्री रोग (गायनेकोलॉजी), न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, स्पाइन सर्जरी, आईसीयू, एनआईसीयू तथा डेंटल एवं ओरल मैक्सिलोफेशियल सर्जरी जैसी आधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में गंभीर रोगियों के इलाज के लिए सुसज्जित आईसीयू और ईआईसीयू की व्यवस्था की गई है, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यहां अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा चौबीसों घंटे सेवाएं दी जा रही हैं। स्त्री रोग विभाग में डॉ. लेखा कुमारी एवं डॉ. सितांशु शेखर, जबकि अन्य विभागों में डॉ. प्रकाश कुमार, डॉ. अब्दुल अंसार और डॉ. स्मिता शर्मा सहित एमडी स्तर के चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा एनआईसीयू और आईसीयू में प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ की भी तैनाती की गई है।

द होप हॉस्पिटल के सीएमडी मनीष कुमार खड़गा ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य नवगछिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर, सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को बड़े शहरों की ओर न जाना पड़े।

अस्पताल जीरोमाइल, नवगछिया, भागलपुर (बिहार) में स्थित है। अधिक जानकारी या संपर्क के लिए अस्पताल के मोबाइल नंबर 7541896128, 7541896173, 7541896396 और 7541896345 पर संपर्क किया जा सकता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: