0
(0)

नवगछिया । इस्माइलपुर प्रखंड में प्रस्तावित आउटडोर स्टेडियम के लिए दूसरी उपयुक्त जमीन चिह्नित किए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को हस्ताक्षरित आवेदन सौंपा है। आवेदन पर परवत्ता पंचायत की मुखिया वीणा देवी, उप मुखिया अजय कुमार सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।

आवेदन में बताया गया है कि बिहार सरकार द्वारा इस्माइलपुर प्रखंड में आउटडोर स्टेडियम निर्माण के लिए खाता संख्या 1513, खेसरा संख्या 496 एवं 497 की जमीन चिह्नित की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त भूमि पर पहले से ही मनरेगा योजना के तहत बास्केटबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट एवं वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण किया जा चुका है। इसके अलावा इसी स्थल पर डिग्री कॉलेज के निर्माण की भी योजना प्रस्तावित है।

ग्रामीणों ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि चिह्नित भूमि के ठीक पीछे बिहार सरकार की पर्याप्त खाली जमीन उपलब्ध है, जिसका खाता संख्या 1513 एवं खेसरा संख्या 498, 501, 502, 503 एवं 505 है। उनका कहना है कि इस भूमि पर आउटडोर स्टेडियम का निर्माण अधिक सुविधाजनक और बेहतर ढंग से किया जा सकता है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए आउटडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए उक्त वैकल्पिक भूमि पर विचार किया जाए, ताकि खेल सुविधाओं का समुचित विकास हो सके और भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: