4
(1)

नवगछिया प्रखंड के जनसेवक का आकस्मिक निधन

नवगछिया प्रखंड कार्यालय में कार्यरत जनसेवक सह प्रधान लिपिक के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार के लिए खुशियों से भरे दिन आने ही वाले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जिस पिता की आंखों में अपनी बेटी की विदाई का सपना सजा था, वह सपना अधूरा रह गया और घर में शादी की तैयारियों के बीच मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार नवगछिया प्रखंड में प्रधान लिपिक के पद पर तैनात लड्डू मंडल, जो गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक गांव निवासी ओमी मंडल के पुत्र थे, सोमवार को अपने कार्यालय कार्य में व्यस्त थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अपने पुत्र को दी, मौके पर कार्यालय पहुँचे पुत्र द्वारा वहां से द्वारा तत्काल उन्हें इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लड्डू मंडल ने हाल में ही 24 जुलाई को नवगछिया प्रखंड में योगदान दिया था। इससे पूर्व वे नाथनगर प्रखंड में अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके असामयिक निधन से न केवल परिवार, बल्कि प्रशासनिक महकमे को भी गहरा आघात पहुंचा है। वे अपने व्यवहार, कार्यकुशलता और जिम्मेदारी के लिए जाने जाते थे।

परिवार पर यह दुख उस समय टूटा, जब घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। रविवार को उनकी दूसरी पुत्री रिचा का तिलक संस्कार संपन्न हुआ था और 25 फरवरी को विवाह निर्धारित था। शादी की खुशियों के बीच पिता का यूं अचानक चले जाना परिजनों के लिए असहनीय पीड़ा बन गया।

लड्डू मंडल अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। बड़ी पुत्री रिया का विवाह पहले ही हो चुका है। उनके निधन से पूरा परिवार सदमे में है और गांव में शोक का माहौल है।

सेवा काल के दौरान उनके उत्कृष्ट कार्यों को भी सराहा गया था। वर्ष 2011 में जनगणना कार्य के दौरान उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जो उनकी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का प्रमाण था।

घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। इसके अलावा नवगछिया नगर परिषद के प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव और भारतीय जनता पार्टी के नेता मुकेश राणा भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

परिजनों ने घटना को स्वाभाविक मानते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे नवगछिया क्षेत्र को गमगीन कर दिया है और हर कोई इस असमय हुई मृत्यु से स्तब्ध है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: