



को लेकर महासमिति की बैठक आयोजित
भागलपुर जिले के जगदीशपुर में आगामी श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर महासमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धार्मिक कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यह भव्य धार्मिक आयोजन 18 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन, श्रीमद्भागवत कथा, यज्ञ अनुष्ठान एवं श्रद्धालुओं के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
इस अवसर पर यज्ञ एवं कथा को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न कार्यों एवं जिम्मेदारियों का समिति सदस्यों के बीच बंटवारा किया गया। आयोजन स्थल की व्यवस्था, सुरक्षा, आवास, भोजन, भजन-कीर्तन तथा प्रचार-प्रसार से संबंधित विषयों पर भी चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता राम रतन महतो, पूर्व मुखिया, ग्राम पंचायत जगदीशपुर ने की। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण होगा तथा ग्रामीणों के बीच आपसी सद्भाव, सहयोग और एकता को मजबूती मिलेगी।

बैठक में प्रमुख रूप से बीरबल मंडल, रणवीर सिंह, पूर्व मुखिया घनश्याम मंडल, भारती भूषण झा, रूपेश कुमार, निरंजन पंजियारा, मदन मुरारी, चंदन कुमार, भरूनाथ मंडल एवं पूर्व मुखिया राजीव शाह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।















