0
(0)

भागलपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसान पंजीकरण एवं ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने को लेकर जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला कृषि पदाधिकारी, जिले के तीनों अनुमंडल पदाधिकारी, तीनों डीसीएलआर सहित भागलपुर जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में बताया गया कि भागलपुर जिले में कुल 2,74,158 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे थे, जिनका किसान पंजीकरण एवं ई-केवाईसी किया जाना आवश्यक है। अब तक 1,08,000 किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है, जबकि 2,10,000 किसानों का ई-केवाईसी पूर्ण कर लिया गया है। शेष 1,02,000 किसानों का पंजीकरण अभी किया जाना बाकी है।

अधिकारियों को बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा किसान पंजीकरण के लिए 15 फरवरी 2026 तक की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसे ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने पंजीकरण कार्य में तेजी लाने के लिए पंचायत स्तर पर गठित टीमों में कर्मियों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने पंचायत रोजगार सेवक, आवास सहायक, पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायकों को आवश्यकता अनुसार आईडी क्रिएट कर किसान पंजीकरण कार्य में लगाने का निर्देश दिया। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रत्येक प्रखंड में 95 आईडी क्रिएट किए जा सकते हैं, जिससे कार्य में गति लाई जा सके।

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अगले तीन दिनों के भीतर 50,000 किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा बिहार राज्य के लिए किसान पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के पश्चात ही पूर्ण आवंटन प्राप्त हो सकेगा। इसी को लेकर मुख्य सचिव, बिहार के स्तर से प्रतिदिन इस कार्य की समीक्षा की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: