0
(0)

15 वर्षों से संघ द्वारा लगातार की जा रही है चादरपोशी

नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयोजन में मंगलवार को संघ से जुड़े खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने दाता के मजार पर हाजरी लगाई। इस अवसर पर नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मनोज लाल, जिला परिषद सदस्य मो. मोइन राइन, पूर्व जिला परिषद सदस्य घंटू सिंह एवं जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने दाता की चादरपोशी की और समाज में शांति, भाईचारे, खिलाड़ियों के निरोग जीवन एवं समृद्ध भविष्य की दुआ मांगी।

बताया गया कि नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा पिछले 15 वर्षों से लगातार दाता के मजार पर चादरपोशी की परंपरा निभाई जा रही है। इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन का उद्देश्य खेल के साथ-साथ आपसी सौहार्द, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करना है।

इस मौके पर बिहपुर खानका के गद्दीनशीं उर्स इंतजामिया कमेटी के संयुक्त अध्यक्ष कौनेन खां फरीदी, अध्यक्ष इरफान आलम, सचिव अबुल हसन, कोषाध्यक्ष जैनूल अंसारी एवं मुखिया सलाहुद्दीन सहित अन्य पदाधिकारियों ने संघ के खिलाड़ियों और पदाधिकारियों का स्वागत किया। कमेटी कार्यालय में सभी को दाता के मजार की चादर भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल और अंकित सहित प्रज्ञा, विद्यासागर, आशीष उर्फ सन्नी, अभिनाश, पुष्कर, बिट्टू, आदित्य, रवि राहुल, अभिषेक, देवानंद, दिव्यांशु, चंदन, मिथुन, साक्षी, चांदनी, अभिलाषा, नंदनी, सोनाली, मौसम, शीतल, ज्योति, श्रावणी, अमृता, चिराग देव, उज्जवल देव समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं संघ से जुड़े लोग उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: