5
(1)

भागलपुर जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरामा इलाके में अर्धनिर्मित नाले में गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। निर्माणाधीन नाले से बाहर निकली लोहे की सरिया युवक के पेट में धंस गई, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया।

घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत अमरपुर द्वारा डुमरामा गांव में नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। घायल युवक का घर भी निर्माण स्थल के पास ही है। बताया जाता है कि देर रात वह बाथरूम के लिए घर से निकला था। इसी दौरान अंधेरे में उसका पैर फिसल गया और वह निर्माणाधीन नाले में गिर पड़ा। नाले में निकली सरिया उसके पेट को छेदते हुए अंदर घुस गई।

गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने उसे समय रहते देख लिया। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह उसे नाले से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल युवक की पहचान उदय कुमार शर्मा के पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है। वह पेशे से प्लंबर मिस्त्री बताया जा रहा है।

परिजनों का आरोप

घायल के पिता उदय कुमार शर्मा ने बताया कि नाला निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। देर रात उनका बेटा बाथरूम के लिए निकला था, तभी यह हादसा हो गया।

फिलहाल युवक का इलाज जारी है और परिजन उसकी स्थिति को लेकर चिंतित हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: