5
(1)

भागलपुर जिले में बदमाशों ने वार्ड सदस्य के पति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना सुलतानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर पंचायत अंतर्गत नशेपुर गांव की है। घायल की पहचान विजय यादव के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय यादव अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए भागलपुर आए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह बेटी के साथ अपने गांव तिलकपुर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के ही आरोपी अनीश मंडल ने उनकी बेटी के सामने ही विजय यादव के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग जुटे तो आरोपी फरार हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल विजय यादव को सुलतानगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुराने विवाद की बात आई सामने

विजय यादव की पत्नी देवी देवी ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले मामूली विवाद को लेकर उनके पति के साथ मारपीट की गई थी। उस मामले में पुलिस से शिकायत की गई थी, जिसके बाद पंचायत स्तर पर समझौता हो गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद आरोपी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा और बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया था और गांव में घूम रहा था।

गोली मारने के बाद आरोपी बगीचे की ओर से फरार हो गया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: