5
(1)

भागलपुर : चंडीगढ़ में पढ़ाई के दौरान शुरू हुई दोस्ती कब प्यार में बदल गई, इसका एहसास कृष्णा और काजल को भी नहीं हुआ। बिहार के भागलपुर जिले के मथुरापुर निवासी कृष्णा और छपरा जिले की रहने वाली काजल की प्रेम कहानी चंडीगढ़ से शुरू हुई, जहां दोनों उच्च शिक्षा के लिए गए थे। पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता गहराता चला गया।

इसी बीच कृष्णा ने पढ़ाई छोड़ दी और चंडीगढ़ में ही एक निजी कंपनी में काम करने लगे। दूरी या परिस्थितियां उनके रिश्ते को कमजोर नहीं कर सकीं, बल्कि समय के साथ उनका संबंध और मजबूत होता गया।

बताया जाता है कि प्यार की मजबूती ऐसी रही कि काजल ने छपरा से ट्रेन पकड़कर चंडीगढ़ पहुंचने का फैसला किया और कृष्णा के साथ जीवन बिताने की ठान ली। जब इस रिश्ते की जानकारी कृष्णा के परिवार को मिली, तो उन्होंने सहमति जताते हुए शादी के लिए हामी भर दी।

इसके बाद दोनों भागलपुर पहुंचे, जहां कोर्ट परिसर में विधिवत प्रक्रिया पूरी करते हुए विवाह संपन्न किया। कानूनी औपचारिकताओं के बाद दोनों ने सात फेरे लेकर अपने रिश्ते को सामाजिक और कानूनी मान्यता दी।

काजल ने कहा कि वे अब हमेशा साथ रहेंगे और ससुराल में रहकर अपने नए जीवन की शुरुआत करेंगे। इस प्रेम विवाह से कृष्णा का परिवार खुश है, जबकि काजल के परिवार को फिलहाल इस विवाह की जानकारी नहीं है।

चंडीगढ़ में शुरू हुआ यह प्रेम प्रसंग अब भागलपुर में एक नई जिंदगी की शुरुआत बन गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: