5
(1)

नवगछिया : लेबर कोड सहित केंद्र सरकार की कथित मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूर संगठनों द्वारा आहूत देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में भाकपा माले ने नवगछिया में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस स्टेशन परिसर चौक से प्रारंभ होकर सब्जी पट्टी, वैशाली चौक, मुख्य बाजार, महाराजी चौक और मखातकिया चौक होते हुए पुनः स्टेशन परिसर चौक पहुंचा, जहां यह सभा में तब्दील हो गया।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के प्रखंड सचिव गौरीशंकर राय ने कहा कि मजदूरों को अब तक कानूनी सुरक्षा और अधिकार देने वाले 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर बनाए गए चार लेबर कोड मजदूरों के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे मजदूरों की स्थिति कमजोर होगी और उन्हें दशकों पीछे धकेल दिया जाएगा।

प्रखंड कमेटी सदस्य राजेंद्र पंडित ने कहा कि गरीबों के रोजगार से जुड़े मनरेगा कानून में बदलाव कर ‘वीबी-ग्रामजी कानून 2025’ लागू किया गया है, जिससे ग्रामीण मजदूरों के अधिकार प्रभावित होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस बदलाव के तहत महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने का आरोप है, जो चिंताजनक है।

सभा में वक्ताओं ने केंद्र सरकार से मजदूर हितों की रक्षा करने, श्रम कानूनों में किए गए बदलावों की समीक्षा करने और रोजगार की गारंटी सुनिश्चित करने की मांग की।

कार्यक्रम में भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य कॉमरेड पुरुषोत्तम दास, कॉमरेड संथाल जी, राधेश्याम रजक, वकील मंडल, सुरेश कुंवर, राजकिशोर यादव, रामबालक राम, जयप्रकाश शर्मा, ग्राम पंचायत पुनामा प्रताप नगर पंचायत की सरपंच सह ऐपवा जिला कमेटी सदस्य नीतू कुशवाहा, पुष्पा भारती, कंचन देवी, बुलबुल देवी, मंची देवी, लालचन मंडल, रुदल मंडल, बैजनाथ महतो, विनोद मंडल, अर्जुन राम, सुधीर राम, शंभू राय, अवधेश मंडल, मिथुन सिंह, अमित कुमार, प्रेम कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: