0
(0)

नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह दुर्घटना भवानीपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के समीप हुई, जिसके बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

घायल महिला की पहचान भवानीपुर निवासी इंग्लिश यादव की पत्नी सरिता देवी के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरिता देवी घर लौट रही थीं, तभी तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। आसपास के लोगों की मदद से परिजनों ने घायल महिला को तुरंत अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर लोगों में चिंता देखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: