5
(2)

नवगछिया:
नाबालिग अपहरण मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 सितंबर को वादी द्वारा आवेदन देकर आरोप लगाया गया था कि सुलतान कुमार ने उनकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

कांड के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने अपहृत नाबालिग को बरामद कर लिया था। इसके बाद संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। छापेमारी के क्रम में पुलिस ने चापर दियारा निवासी सुलतान कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: