5
(1)

भागलपुर में बाइक चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। ताजा मामला जोगसर थाना क्षेत्र स्थित उमा चरण बोस लेन का है, जहां घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल को चोर ने महज 30 सेकंड के भीतर चोरी कर लिया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस कुमार ने अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और पहले आसपास की गतिविधियों का जायजा लेने लगा। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि युवक कुछ देर तक रेकी करता है और मौका मिलते ही बाइक का हैंडल लॉक तोड़ देता है। इसके बाद वह केवल 30 सेकंड के भीतर बाइक लेकर मौके से फरार हो जाता है।

घटना के बाद पीड़ित द्वारा जोगसर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के लिए जांच में जुट गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: