5
(1)

भागलपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में जोगसर थाना क्षेत्र के शंकर टॉकीज, दीपनगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब, हथियार एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस को 22 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि सागर कुमार के घर में स्मैक (ब्राउन शुगर) की पैकिंग का कार्य किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक नगर-01 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई। पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके पर मौजूद तीनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खदेड़कर उन्हें पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर कुमार, बादल कुमार एवं धासी ठाकुर के रूप में की गई है। तलाशी के दौरान उनके पास से 10.45 ग्राम ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा 10,966 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामद सामान से यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपी नशीले पदार्थ की पैकिंग और बिक्री के धंधे में संलिप्त थे।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गहन जांच जारी है तथा पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: