



नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ की ओर से सोमवार को बिहपुर प्रखंड स्थित रेलवे दुर्गास्थान, बिहपुर मैदान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने उत्साह और उमंग के साथ रंगों का पर्व मनाया।
जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का संयोजन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार, अंकित कुमार शर्मा, सूरज कुमार एवं प्रज्ञा भारती ने किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने होली गीतों पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग, अबीर एवं गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। साथ ही सभी ने एक साथ बैठकर मिठाई और पारंपरिक पकवानों का आनंद लिया।

खिलाड़ियों ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का त्योहार है, जिस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे से गले मिलते हैं और आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं।

समारोह में पूर्व जिला परिषद सदस्य राजीव रंजन कुमार उर्फ घंटू सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश कुमार, अभिनाश शर्मा, विद्यासागर कुमार, आशीष कुमार उर्फ सन्नी, पुष्कर कुमार, गुलशन कुमार, बिट्टू कुमार, आदित्य राज, गोल्डन कुमार, रवि राहुल कुमार, साकेत कुमार, शिवम कुमार, रजनीश कुमार, विकास कुमार, अर्णव कुमार, साक्षी कुमारी, अभिलाषा कुमारी, शीतल कुमारी, मौसम कुमारी, नेहा कुमारी, अमृता कुमारी, मनीषा कुमारी, आरती कुमारी, स्नेहा कुमारी, शबनम कुमारी, रूपा कुमारी, निर्मला कुमारी, अन्नू कुमारी सहित कई खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।














