



नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा के चांद नगर मोहल्ले में बच्चों के आपसी विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जिसमें दो लोग मारपीट में घायल हो गए। घायल व्यक्तियों की पहचान अमरेश कुमार और ब्रह्मदेव मंडल के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ले में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के परिजन भी इसमें शामिल हो गए। इसी दौरान कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें अमरेश कुमार और ब्रह्मदेव मंडल को चोटें आईं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।
















