


भागलपुर जिले में होली का पर्व इस वर्ष भी उत्साह, उमंग और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। रंग और गुलाल के बीच लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए शांति और सौहार्द का संदेश दिया।
इसी क्रम में भागलपुर नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 में होली के अवसर पर पारंपरिक मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कई वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मोहल्ले के बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों के लिए कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इनमें गुब्बारा फोड़, कुर्सी दौड़, संतरा दौड़, साइकिल दौड़ और बोरा दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए गए, जिससे बच्चों का उत्साह और बढ़ा।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मोहल्ले के युवाओं ने पहले से ही तैयारी की थी। आयोजन में दिलीप सिंह, राकेश सिंह, अमन कुमार सोनू, भानु प्रताप सिंह, रूपेश कुमार सिंह, नंदन कुमार सिंह और मोनू शाह सहित कई युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
वहीं कार्यक्रम में वार्ड संख्या 11 के पूर्व पार्षद महेश सिंह, अनिल सिंह, दीपक सिंह, विजय सिंह, भूपेंद्र सिंह और रामजी सिंह सहित कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष कुमार सिंह ने किया। होली के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे मोहल्ले में खुशी, उत्साह और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।













