5
(1)

भागलपुर। भागलपुर–मुंगेर फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान खड़िया पिपरा होल्ट के पास डायवर्सन नहीं बनाए जाने से नाराज ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने शनिवार को एकजुट होकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने घंटों सड़क जाम कर अपनी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा।

ग्रामीणों का कहना था कि विभाग द्वारा डायवर्सन की स्वीकृति मिलने के बावजूद अब तक खड़िया पिपरा होल्ट के पास डायवर्सन नहीं बनाया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर शनिवार दोपहर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क जाम करते हुए जिला प्रशासन और फोरलेन निर्माण से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

खड़िया पिपरा के मुखिया संजय कुमार सिंह और जिला परिषद सदस्य आशा जायसवाल ने बताया कि डायवर्सन नहीं बनने से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से अविलंब खड़िया पिपरा होल्ट के पास डायवर्सन बनाने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

इस संबंध में मुंगेर के जिलाधिकारी ने दूरभाष पर खड़िया पिपरा के मुखिया संजय कुमार सिंह से बातचीत कर सोमवार को कार्यालय आकर चर्चा करने का आश्वासन दिया और कहा कि खड़िया पिपरा होल्ट के पास डायवर्सन की व्यवस्था कराई जाएगी।

बताया गया कि इस मामले को लेकर पहले भी मुखिया संजय कुमार सिंह ने बिहार सरकार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी और भागलपुर के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया था। विभाग द्वारा डायवर्सन की स्वीकृति मिलने के बावजूद कार्य नहीं होने पर ग्रामीणों ने शनिवार को सड़क जाम कर विरोध जताया।

सड़क जाम के दौरान खड़िया पिपरा के मुखिया संजय कुमार सिंह, बरियापुर (मुंगेर) के जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार सिंह, सरपंच उधो यादव, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार, मुन्ना जायसवाल, वार्ड सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: