


नवगछिया पुलिस जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव से एक युवक का देसी कट्टा से फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में युवक खुलेआम गोली चलाते हुए दिखाई दे रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है।
जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिखाई देने वाले युवक की पहचान की जा रही है सूत्रों के हवाले से युवक गौरीपुर गांव का ही रहने वाला है। वीडियो सामने आने के बाद लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और पुलिस से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।














