0
(0)

भागलपुर :
विश्व महिला दिवस के अवसर पर ‘मेरा युवा भारत’ के तत्वावधान में टीएनबी महाविद्यालय, भागलपुर में छात्राओं के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लेकर उत्साह और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन भागलपुर के विधायक रोहित पांडे, शिक्षाविद् विनोद सिन्हा, डॉ. जयनेंद्र, परीक्षा नियंत्रक अमलेंदु, अरविंद तथा डॉ. उमेश की उपस्थिति में किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी आनंद और टीएनबी महाविद्यालय के कॉलेज अध्यक्ष सुमित सिंह मृत्युंजय कुमार ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद अतिथियों ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

दौड़ प्रतियोगिता में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में रचना कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में आकांक्षा कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के समापन के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। टीएनबी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपो महतो और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह वार्ड पार्षद डॉ. प्रीति शेखर सहित अन्य अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अभिनिश, मृणाल शेखर, जगजीवन, अक्षत, अभिषेक सहित कई कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: