0
(0)

नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है तथा एक वाहन जब्त किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो वाहन से नवगछिया बाजार क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खेप किसी व्यक्ति को पहुंचाई जाने वाली है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने मकंदपुर चौक रेलवे ओवरब्रिज के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान नवगछिया बाजार की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के डैशबोर्ड के अंदर रखे प्लास्टिक के चार पैकेट से कुल 417 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 70 से 75 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के ढोलबज्जा दियारा निवासी मनीष कुमार तथा नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलोनी निवासी आयुष कुमार शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करों के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है तथा स्कॉर्पियो वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

इस संबंध में नवगछिया थाना में कांड संख्या 116/26 के तहत मादक पदार्थ से संबंधित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: