


नवगछिया । 03 मार्च 2026 को वादी विनय कुमार द्वारा दिए गए फर्द बयान के आधार पर मानस शेख के विरुद्ध अवैध रूप से खेत में बिजली का तार लगाने तथा उक्त बिजली के तार की चपेट में आने से वादी के पुत्र के गंभीर रूप से झुलस जाने, जिसके कारण इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो जाने, के आरोप में परबत्ता थाना कांड संख्या- 30/26, धारा- 105 बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में बुधवार को कांड में संलिप्त अभियुक्त परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया निवासी मानस शेख उर्फ मंसुर पिता स्व तासो उर्फ तसलीन को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।















