


भागलपुर । 7 निश्चय 3 से बढ़ेगा अपना बिहार के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान के अंतर्गत जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आम जनों के आवेदनों पर सुनवाई की। लगभग 45 आवेदनों पर सुनवाई हुई जिनमें लंबित पेंशन और भूमि-विवाद, भू-अर्जन, दाखिल खारिज इत्यादि से संबंधित मामले शामिल थे।सुनवाई के दौरान सहायक समाहर्ता जतिन कुमार और अपर समाहर्ता दिनेश राम उपस्थित थे।















