


भागलपुर।
राज्यस्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भागलपुर की बॉयज़ और गर्ल्स टीम शुक्रवार को नवादा के लिए रवाना हुई। टीम के रवाना होने के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल देखा गया।
इस अवसर पर समाजसेवी विजय कुमार यादव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने खिलाड़ियों को भरोसा दिलाया कि खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।
वहीं भागलपुर रग्बी टीम के कोच कुणाल कर्ण ने समाजसेवी विजय कुमार यादव और सुबीर मुखर्जी का माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि नवादा में 14 से 16 मार्च तक तीन दिवसीय राज्यस्तरीय रग्बी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बिहार की राज्य टीम का चयन भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भागलपुर से बॉयज़ और गर्ल्स मिलाकर कुल 24 खिलाड़ी नवादा के लिए रवाना हुए हैं। इनके साथ दो कोच और दो मैनेजर भी टीम के साथ गए हैं।
इस मौके पर भागलपुर रग्बी टीम के कोच कुणाल कर्ण, मैनेजर संदीप कुमार, कोच प्रतीक राज, रोनित राज समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।















