0
(0)

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड में चैती नवरात्र के अवसर पर विभिन्न चैती दुर्गा मंदिरों से भव्य कलश शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। इस दौरान हजारों महिला श्रद्धालुओं एवं युवतियों ने माथे पर कलश लेकर अजगैविनाथ स्थित उत्तरवाहिनी गंगा घाट पहुंचकर विधि-विधान से गंगा स्नान किया।

श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर कलश में पवित्र जल भरा तथा पूजा-अर्चना करते हुए पैदल अपने-अपने चैती दुर्गा मंदिरों तक पहुंचे। इसके साथ ही चैती नवरात्र की पूजा का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा के नेतृत्व में गंगा घाट से लेकर पूरे शहर तक सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वे स्वयं विभिन्न स्थलों पर निगरानी करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए।

चैती नवरात्र की पहली पूजा के साथ ही भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। गंगा घाट से लेकर शहर के प्रमुख मंदिरों तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर महेशी मोतीचक चैती दुर्गा मंदिर, शाहाबाद चैती दुर्गा मंदिर, मसदी चैती दुर्गा मंदिर सहित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी चैती दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं।

पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल व्याप्त है, जिससे सुल्तानगंज में चैती नवरात्र का उल्लास चरम पर नजर आ रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: