


नवगछिया में श्री रामचरितमानस नवाह पारायण यज्ञ समिति द्वारा आयोजित 51वां वार्षिक महोत्सव गुरुवार से विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 25 विद्वानों द्वारा सामूहिक रामायण पाठ के साथ हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल व्याप्त हो गया।
यह आयोजन 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक घाट ठाकुरवाड़ी, नवगछिया में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रतिदिन रात्रि 7 बजे से प्रयागराज से पधारे स्वामी विनोदानंद सरस्वती जी महाराज एवं अन्य विद्वानों द्वारा संगीतमय रामकथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं।
इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के शिव जायसवाल, बनवारी पंसारी, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, अरुण यादुका, संतोष भगत, संतोष यादुका, अनिल भगत, विशाल चिरानिया, नरसिंह चिरानिया, किशन यादुका, प्रवीण भगत, अजय भगत, विनीत खेमका, कंचन खेमका, आनंद केडिया, पप्पू केडिया, शंकर चिरानिया, श्रवण केडिया, कन्हैया केडिया, आयुष खेमका, कैलाश अग्रवाल, अनिल चिरानिया सहित समिति के सभी सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और पूरा क्षेत्र राममय हो गया है।















