0
(0)

नवगछिया : मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के साप्ताहिक विशेष शिविर के दूसरे दिन पर्यावरण सुरक्षा एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में स्वयंसेविकाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण की रक्षा के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए।

महाविद्यालय के वरीय शिक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। पेड़-पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य का निर्माण भी करते हैं। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेविकाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. विनीता सिन्हा के निर्देशन में किया गया। शिविर में भाग ले रही सभी स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी निभाई।

अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. धर्मेंद्र दास, डॉ. उदिता यादव, डॉ. आरती कुमारी, डॉ. टीना ट्विंकल, आदित्य कुमार, शैलेश कुमार, मृत्युंजय कुमार सिंह सहित एनएसएस की छात्राएं उपस्थित रहीं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: