


नवगछिया स्थित ज्ञान वाटिका आवासीय सह दिवसीय विद्यालय ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। इस वर्ष विद्यालय के 5 मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है, जिससे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल व्याप्त है।
चयनित छात्र-छात्राओं में आदर्श कुमार (पिता–हरिनंदन कुमार, निवासी–पकरा), मिस्टू राज (पिता–देव शंकर साह, निवासी–पोखरिया, गोपालपुर), गुरुशरण कुमार (पिता–व्यास साह, निवासी–सिंघिया मकंदपुर), रौशन कुमार (पिता–अशोक कुमार आनंद, निवासी–नारायणपुर चंडी स्थान, इस्माईलपुर) एवं शिवम कुमार (पिता–प्रमोद कुमार सिंह, निवासी–रसनोक, खगड़िया) शामिल हैं।
विद्यालय, जो किड्स प्ले से लेकर कक्षा 10वीं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है, वर्ष 2004 से लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देता आ रहा है। इस वर्ष की सफलता के साथ ही अब तक 485 से अधिक छात्र-छात्राएं नवोदय विद्यालय में चयनित हो चुके हैं, जो अपने आप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार झा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा,
“हमारे विद्यार्थियों की यह सफलता केवल एक परीक्षा में चयन भर नहीं, बल्कि उनके अथक परिश्रम, अनुशासन और सही दिशा में किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम है। हमें अपने छात्रों पर गर्व है, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय परिवार सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा, ताकि उनका उत्साह और भी बढ़े तथा अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल सके।”
उन्होंने आगे कहा,
“हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। ज्ञान वाटिका में हम बच्चों को मजबूत बुनियाद, नैतिक मूल्यों और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल के साथ तैयार करते हैं, ताकि वे भविष्य की हर चुनौती का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकें। वर्तमान समय में प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है, ऐसे में सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की असली कुंजी है।”
प्रधानाध्यापक ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रारंभ हो चुका है। छात्र-छात्राओं के लिए आवासीय सुविधा, भोजन, अनुशासित वातावरण के साथ-साथ विशेष ‘नवोदय बैच’ संचालित किए जा रहे हैं, जहां विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा सरल एवं प्रभावी तरीके से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है।
विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि अनुभवी शिक्षकों की टीम, नियमित मूल्यांकन प्रणाली एवं व्यक्तिगत मार्गदर्शन ही विद्यार्थियों को सफलता के शिखर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
पता: संत नगर, सिंघिया मकंदपुर, नवगछिया, भागलपुर (बिहार)
संपर्क: 9308676064, 8084675806, 9955417501














